Loading Now
×

पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में अर्जुना क्रिकेट क्लब विजयी

पश्चिमी चंपारण : जिला क्रिकेट लीग 2024-25 मे आज का मैच अर्जुना क्रिकेट क्लब और सर्विस क्रिकेट क्लब के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया।

अर्जुना क्रिकेट क्लब के कप्तान आदित्य ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया‌ अर्जुना क्रिकेट क्लब की ओर से आदित्य जायसवाल ने 51 रन ,आदित्य सिंह ने 38 रन और शहीद ने 36 रन बनाए जिसकी मदद से पूरी टिम 216 रन तक पहुंची , सर्विस क्रिकेट क्लब के तरफ से विनय ने 5 ओवर 33 रन देकर 4 विकेट और रोहित ने 8 ओवर 37 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाब में उतरी सर्विस क्रिकेट क्लब के तरफ से नीरज ने 37 रन और अर्जुन कुशवाहा ने 18 रन बनाए और पूरी टीम 116 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और अर्जुना क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 100 रन से जीता , अर्जुना क्रिकेट क्लब की तरफ से फजल ने 6 ओवर 12 रन देकर 3 विकेट और प्रभात ने 8 ओवर 14 रन देकर 3 विकेट लिए ,आज का मैन ऑफ द मैच प्रभात को दिया गया प्रभात ने बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंद में 10 रन और गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर मे 14 रन देकर 3 विकेट लिए ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment