Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में डीसीए ग्रीन ने 164 रन से जीता

अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 27 वाँ मैच डीसीए ग्रीन और एफसीए बि के बीच खेला गया । डीसीए ग्रीन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

डीसीए ग्रीन बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर मे 7 विकेट खोकर 257 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।डीसीए ग्रीन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गौरव कुमार ने 72 रन, अक्षय ने 64 रन और विनीत ने 30 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।एफसी बि के तरफ से गेंदबाजी करते हुए गौरव देव ने 3 विकेट, सूरज देव ने 2 विकेट और रौनक ने 1 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी एफसी बि की टीम 23.4 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 93 रन ही बना पाई ।एफसी बि की ओर से खेलते हुए गौरव देव ने 28 रन और सरफराज ने 10 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । डीसीए ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित ने 4 विकेट, संजीव ने 2 विकेट और साहिल ने 2 विकेट चटकाए ।

इस तरह से यह मैच मे डीसीए ग्रीन ने 164 रन से जीत कर अपने नाम किया ।आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार डीसीए ग्रीन के अक्षय कुमार को दिया गया । आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अश्वनी कुमार और निशार थे।

इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य अशोक मिश्रा, अश्वनी कुमार, और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।

कल का मैच

इंडस स्पॉटिंग क्लब बि और नरपतगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment