बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग 2024- 25 का रजिस्ट्रेशन 9 दिसंबर से प्रारंभ।
- खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक किया जाएगा
बेगूसराय: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग 2024- 25 के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 9 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक किया जाएगा।
सभी खिलाड़ी बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ की ओर से जो डॉक्यूमेंट निर्धारित की गई है वह सारे डॉक्यूमेंट खिलाड़ी अपना आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र निबंधन फॉर्म के साथ जमा करना होगा।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय जिला सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का निबंधन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग 2024- 25 का आगाज किया जाएगा।
इस बार सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग बेगूसराय जिले के तीन मैदान के ऊपर खेले जाएंगे और सभी मैच टर्फ विकेट पर खेले जाएंगे। खिलाड़ी निर्धारित समय के अंदर अपना निबंधन कर पाएंगे वही खिलाड़ी इस बार के जिला क्रिकेट लीग में भाग ले पाएंगे। इस जिला क्रिकेट लीग के सफल आयोजन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है।



Post Comment