विजय मर्चेंट ट्रॉफी में बिहार बनाम त्रिपुरा मैच ड्रॉ।
पटना, 8 दिसंबर। विजय मर्चेंट ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के अंतर्गत बिहार बनाम त्रिपुरा मुकाबला ड्रॉ हो गया। इस मैच में पहली पारी में बढ़त के आधार पर बिहार को 3 अंक मिले। त्रिपुरा को इस मैच में 1 अंक मिले।
कटक (ओड़िशा) के एमजीएम स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में त्रिपुरा ने अपनी पहली पारी में 193 रन जबकि दूसरी पारी में 114 रन बनाये। बिहार ने अपनी पहली पारी में 229 रन जबकि दूसरी पारी में 12 ओवर में दो विकेट पर 14 रन बनाये।

खेल के तीसरे दिन बिहार ने अपनी पहली पारी की शुरुआत दूसरे दिन के 8 विकेट पर 221 रन से आगे शुरू किया और 229 रन पर टीम ऑल आउट हो गई।
बिहार की ओर से पहली पारी में यश ने 50, प्रीतम राज ने 14, अनिमेष राज ने 23, आशीष गुप्ता ने 19, जयंत राज ने 7, सत्यम राज ने 20, ओंकार कुमार ने 52, मोहित कुमार ने 22, आर्यन पटेल ने नाबाद 2 और अभिजीत सिंह ने 1 रन बनाये।
त्रिपुरा की ओर से प्रीथीराज गोप ने 44 रन देकर 2, शुभादीप पॉल ने 33 रन देकर 2, माहीन ने 33 रन देकर 2, सिद्धार्थ देबनाथ ने 39 रन देकर 2, किशन सरकार ने 55 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
दूसरी पारी में भी बिहार के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और त्रिपुरा की टीम को 54.2 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट कर दिया।
त्रिपुरा की ओर से सिद्धार्थ देबनाथ ने 31, आदी देबनाथ ने 23 रन बनाये। इसके अलावा राजदीप देबनाथ ने 9, सौरभ सूत्रधार ने 5, संदीपन दास ने 3, माहीन ने 6, प्रसन्नजीत चक्रवर्ती ने 4, प्रीथीराज गोप ने 6, किशन सरकार ने नाबाद 9 और शुभादीप पॉल ने 4 रन बनाये।
बिहार की ओर से सत्यम राज ने 38 रन देकर 3, आर्यन पटेल ने 33 रन देकर 3, अनिमेष राज ने 17 रन देकर 3 और प्रीतम राज ने 6 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
बिहार को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला पर बिहार की टीम खेल खत्म होने के समय तक 12 ओवर में 2 विकेट पर 14 रन ही बना सकी। तकनीकी कारणों से खेल पहले समाप्त हो गया और मैच ड्रॉ हो गया।
दूसरी पारी में बिहार के दोनों सलामी बल्लेबाज प्रीतम राज और यश का खाता नहीं खुला। सिद्धार्थ राठौर 4 और अनिमेष राज 10 रन बना कर नाबाद रहे और बिहार का स्कोर रहा 12 ओवर में दो विकेट पर 14 रन।
त्रिपुरा की ओर से प्रीथीराज गोप ने 11 रन देकर 1 और शुभादीप पॉल ने 3 रन देकर 1 विकेट चटकाये।



Post Comment