Loading Now
×

राजपुताना क्रिकेट क्लब की नालंदा ब्लू पर 8 विकेट से जीत।

नालंदा : जिला सीनियर लीग में आज लीग का अंतिम मैच राजपुताना क्लब बनाम नालंदा ब्लू के बीच खेला गया। नालंदा ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 175 रन बनाये जिसमे सत्यम 62, विश्वसजीत 36, प्रसंजीत 26 और आजाद ने 12 रन का योगदान दिया । राजपुताना के गेंदबाज जीतू ने 32/5, तेज प्रताप 29/2, सिद्धार्थ, हर्षित तथा नमन ने एक एक विकेट लिए।

जवाब में खेलते हुए राजपुताना क्रिकेट क्लब ने 2 विकेट खोकर 22.3 ओवर मे लक्ष्य प्राप्त कर लिया । राजपुताना की ओर से नमन गौरव 71, सिद्धार्थ नाबाद 45, कुश 22 और जीतू नाबाद ने 35 रन बनाये। नालंदा ब्लू के गेंदबाज सत्यम और प्रसंजीत ने एक एक विकेट लिए।जीतू कुमार को मैन ऑफ़ दा मैच दिया गया।

ज्ञात हो की नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा इस वर्ष से सीनियर लीग के 2nd Round लीग मैच की समाप्ति के बाद तीन ग्रुप के टॉप परफॉरमर क्लबों के बीच दो दिवसीय (Days) लीग मैच कराया जायेगा।

Days मैच मे स्थान बनाने वाले तीन क्लब :-

(1) राजपुताना क्रिकेट क्लब

(2)नालंदा क्रिकेट क्लब

(3) रेस्ट ऑफ़ लीग

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment