Loading Now
×

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन 125 रनों से विजयी

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज हाईटेक क्रिकेट क्लब बनाम उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन के बीच मैच 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ |

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 221 रन बनाए |पीयूष कुमार ने सर्वाधिक 40 रन, प्रियांशु ने 27 रन ,प्रथम ने नाबाद 27 रन का योगदान किया |अतिरिक्त रनों की संख्या 53 रही| हाईटेक क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रोहित केशरी ने तीन विकेट, कार्तिक पटेल और गुड्डू ने दो-दो विकेट लिया| मोहम्मद रशीद को भी दो विकेट मिला |

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाईटेक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 23.4 ओवर में मात्र 96 रन बनाकर आउट हो गई| हाईटेक क्रिकेट क्लब की तरफ से सागर ने सर्वाधिक 28 रन, रोहित केशरी ने 13 रनों का योगदान किया |इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका| इस प्रकार उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन ने यह मैच 125 रनों से जीत लिया| आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में नवीन कुमार एवं कुणाल कुमार थे, स्कोरिंग अमृतेश राज की| मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव, सीनियर खिलाड़ी अभिषेक रंजन, वरुण राज, कुमार विजय, कन्वेयर आकाश कुमार उपस्थित थे |

कल का मैच आरा क्रिकेट अकादमी बी बनाम अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू के बीच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होगा |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी |

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment