रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में ओम इलेवन विजयी
पटना, 9 दिसंबर। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा राय पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैच में ओम इलेवन ने जूनियर न्यू यारपुर को 2-0 से हराया। टर्फ एरिना बनाम पीएसएफए जूनियर मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा।
स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी ग्राउंड) में चल रही इस लीग के अंतर्गत सोमवार को खेले गए पहले मैच में ओम इलेवन एफसी ने जूनियर न्यू यारपुर एफसी को 2-0 से हराया। पहले हाफ का खेल 0-0 की बराबरी पर रहा। गौतम कुमार ने 48वें और मुकेश कुमार ने 55वें मिनट में गोल कर ओम इलेवन को 2-0 से जीत दिला दी। ओम इलेवन के मनोरंजन और जूनियर न्यू यारपुर एफसी के सोहन कुमार को पीला कार्ड दिखाया गया। गौतम मुर्मु को गोपाल कुमार ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

दूसरा मैच टर्फ एरिना एफसी और पीएसएफए जूनियर के बीच खेला गया जो 1-1 की बराबरी पर छूटा। खेल के 8वें मिनट में ईशान कुमार ने गोल कर टर्फ एरिना को बढ़त दिला दी। खेल अपने अंतिम पड़ाव की ओर था तभी 65वें मिनट में अंकित कुमार ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। विजेता टीम के ईशान कुमार को स्व. रेखा राय के सौपौत्र कृष्ण राय ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
10 दिसंबर के मुकाबले
पटना एकेडमी बनाम जूनियर शुक्ला एफए
जीएम एफसी बनाम विद्यार्थी एफसी



Post Comment