शिवहर जिला क्रिकेट लीग में नेशनल क्रिकेट क्लब ने द लॉयन वारियर्स को 121 रन से हराया।
- शतकीय पारी खेलने वाले इमरान बने मैन ऑफ द मैच(117 रन, 16 चौके 4 छक्का)
शिवहर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 सिनियर डिविजन के 10वें मुकाबले में आज टॉस जीतकर नेशनल सी सी के कैप्टन इमरान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।
टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 261 रनों का विशाल स्कोर खङा किया। टीम की तरफ से कैप्टन इमरान ने शानदार शतकीय पारी (117 रन) खेली । टीम के लिए अंकित कुमार ने 45 रन और अमन ने तेज 28 रनों की पारी खेली । द लायन वारीयर की ओर से प्रवीन, प्रियांशु ने 3 – 3 विकेट लिया ।

261 रनों के लक्ष्य पीछा करते हुए द लायन वारीयरस के बल्लेबाज रौशन (37 गेंदों में 24 रन)और अजित (23 रन) आयुष ने 19 रन बनाए द लॉयन वारियर्स के 5 बल्लबाजों ने दहाई का आकडा भी पार नही कर पाए और पुरी टीम 140 पर ही आल आउट हो गई और नेशनल सीसी ने इस मैच को 121 रैन से जीत लिया । मनी कुमार ने नेशनल सी सी के तरफ से शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट और अंकित ने 2 विकेट लिया। इमरान और अमन ने 1-1 विकेट लिया।
बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले इमरान (117 रन, 16 चौके 4 छक्का तथा 1 विकेट ) को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया ।कल जिला क्रिकेट लीग का 11 वां मैच राइजिंग स्टार और द सोनौल सुल्तान सी सी के बीच में खेला जाएगा ।
आज के मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव और जहांगीर अशरफ़ द्वारा की गयी, जबकि स्कोरिंग पुष्प शेखर द्वारा किया गया ।



Post Comment