Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में एलेवेन स्टार सीसी ने नटराज सीसी को 4 विकेट से हराया।

  • एलेवेन स्टार के कैप्टन, सह ऑलराउंडर खिलाड़ी रोहित पटेल बने मैन ऑफ द मैच ।(64रन, 32गेंद, 4चौके, 6छक्के)

शिवहर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 सिनियर डिविजन के 13वें मुकाबले में आज सुबह टॉस जीतकर नटराज क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।

टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.5 ओवर में 10 विकेट पर 157 रनों का स्कोर खङा किया। टीम की तरफ से आर्यन ने 40 और उमेश ने 38 रनों की पारी खेली। एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए फिरकी गेंदबाज मो जहांगीर ने 4 विकेट लिया ।

जीत के लिए 158 रनों के लक्ष्य पीछा करते हुए एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब ने 20वें ओवर में हीं 5 विकेट गंवाकर इस मैच को बङी आसानी से जीत लिया। एलेवेन स्टार के कैप्टन एवं मध्यक्रम के बल्लेबाज रोहित पटेल ने अविजित 64 रनों की पारी खेली । राजकुमार यादव(अनीश) 32 रन बनाए । नटराज क्रिकेट क्लब की तरफ से तरफ से प्रियांशु और सोनू ने 2-2 विकेट लिया । राहुल को 1 विकेट मिला ।

शानदार बल्लेबाजी कर अर्द्धशतकीय पारी (64 रन, 32 गेंद, 6 छक्का, 4 चौका) खेलने वाले एलेवेन स्टार के कैप्टन एवं बल्लेबाज रोहित पटेल को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया । यह पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के पूर्व क्रिकेटर सह जिला पैनल के अंपायर संजय श्रीवास्तव द्वारा दिया गया ।

कल जिला क्रिकेट लीग का 14वां मैच रॉयल टाइगर क्रिकेट क्लब और नटराज क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाए।आज के मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव और सुधीर पांडेय द्वारा किया गया, जबकि स्कोरिंग पुष्प शेखर एवं अभय गुप्ता द्वारा किया गया ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment