अररिया जिला क्रिकेट लीग में एसीए ब्लू 6 विकेट से जीता
अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 33 वाँ मैच एफसीए बी और एसीए ब्लू के बीच खेला गया ।
एफसीए बि ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।एफसीए बि बल्लेबाजी करते हुए 23.1 ओवर मे 10 विकेट खोकर 151 रन का स्कोर खड़ा किया।एफसीए की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सागर ने 43 रन प्रियांशु ने नाबाद 35 रन और गौरव ने 20 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।एसीए ब्लू के तरफ से गेंदबाजी करते हुए निशार ने 2 विकेट, अंशु ने 2 विकेट और शिवांक ने 2 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी एसीए ब्लू की टीम 23.4 ओवर मे 4 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना के अपना लक्ष्य हासिल कर लिया।एसीए ब्लू की ओर से खेलते हुए पंकज ने 56 रन, साहिल ने 27 रन और अंशु ने नाबाद 20 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । एफसीए बि की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आयुष ने 2 विकेट और गौरव 1 विकेट चटकाए ।
इस तरह से यह मैच मे एसीए ब्लू ने 6 विकेट से जीत कर अपने नाम किया ।आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार एसीए ब्लू के पंकज कुमार साह को दिया गया । आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अनामी शंकर और जयप्रकाश गुप्ता थे।
इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य दिलीप कुमार झा, गोपेश सिन्हा, अशोक मिश्रा, अश्वनी कुमार, मनीष कुमार मन्नू और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।
कल का मैच
इंडस स्पॉटिंग क्लब बि और हामिद क्रिकेट क्लब, जोगबनी के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment