Loading Now
×

पांच सदस्यीय बॉल बैडमिंटन चयन समिति गठित,मैचों के संचालन हेतु 15 निर्णायक नियुक्त

पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं मधेपुरा जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 15 से 17 दिसंबर तक कामेश्वर मध्य विद्यालय परमानंदपुर (घेलाढ़),मधेपुरा में आयोजित होने वाली 31वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) को सफल बनाने हेतु मर्चेंट नेवी अधिकारी-सह-आयोजन अध्यक्ष नरेंद्र चन्द्र नवीन के देखरेख में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चैंपियनशिप के मैचों के सफल संचालन हेतु 15 राष्ट्रीय व राज्य स्तर के तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। श्री शंकर ने यह भी बताया कि इसी राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर बिहार बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए 14 पुरूष व 12 महिला खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा।

बिहार टीम के चयन हेतु पांच सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष रंजन कुमार गुप्ता ( पटना ) होंगे जबकि राकेश रंजन,मिताली मित्रा ( पटना ), संतोष कुमार शर्मा ( मधुबनी ), विशाल कुमार सिंह ( सिवान ) सदस्य होंगे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment