Loading Now
×

31वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए बेगूसराय टीम रवाना ।

बेगूसराय : जिला टीम को 15 से 17 दिसंबर 2024 तक मधेपुरा जिले के कामेश्वर मध्य विद्यालय, परमानंदपुर (घेलाढ़) में आयोजित 31वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष व महिला) में भाग लेने के लिए आज राजकीय मध्य विद्यालय, बीहट के प्रांगण से गरिमामयी विदाई दी गई।

विद्यालय प्रधान रंजन कुमार, वरिष्ठ स्नातक शिक्षक अनुपमा सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता प्रियम रंजन ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बॉल बैडमिंटन को लेकर आयोजित चैंपियनशिप प्रतियोगिताएं न केवल खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देते हैं, बल्कि खिलाड़ियों में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। बेगूसराय की यह टीम जिला का गौरव बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हैं और उनके शानदार प्रदर्शन की मंगलकामना करते हैं।

बताते चलें कि राज्य चैंपियनशिप में पुरुष टीम की कप्तानी राहुल कुमार करेंगे, जबकि अन्य प्रमुख खिलाड़ी राजन कुमार, छोटू कुमार, शशांक कुमार, आर्यन कुमार, सोनू कुमार, अंशु कुमार, नैतिक कुमार, अंकित कुमार, और ओमकार कुमार हैं। टीम के कोच मोनू कुमार और मैनेजर नयन कुमार हैं। महिला टीम की कप्तान कशिश कुमारी हैं। उनके साथ युक्ता रानी, कोमल कुमारी, पुनम कुमारी, माही कुमारी, खुशी कुमारी, नैना कुमारी, अमृति कुमारी, और मुस्कान कुमारी प्रमुख खिलाड़ी हैं। महिला टीम की कोच सुमन कुमारी और मैनेजर लिली कुमारी हैं।

बेगूसराय बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव विकास कुमार ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता राज्य स्तर पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास किया है और उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। बेगूसराय बॉल बैडमिंटन में चयन होने पर

नगर परिषद बीहट के मुख्य पार्षद, बबिता देवी,नगर परिषद बीहट के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय केंद्रीय विद्यालय बरौनी के खेल शिक्षक आकाशदीप कुमार,भाजपा किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय और समाजसेवी अजय कुमार सिन्टू सिंह, प्रियम रंजन सहित कई गणमान्य खेलप्रेमियों ने अपनी बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment