Loading Now
×

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार सीसी ने उमेश सीसी ग्रीन को चार विकेट से हराया

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन के बीच मैच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ |

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन की पूरी टीम मात्र 138 रन बनाकर 26 ओवर में ऑल आउट हो गई |उमेश क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद आरीफ ने सर्वाधिक 58 रन, अंकित ने 13 रन, रितिक ने 13 रनों का योगदान किया |अतिरिक्त रनों की संख्या 31 रही| राइजिंग स्टार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमृत सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट, अमित तथा आतिश ने दो-दो विकेट, प्रियांशु ,आकाश और रिशु को एक-एक विकेट मिला |

138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को हासिल कर लिया| राइजिंग स्टार की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गोविंद नारायण ने 29 रन ,आतिश यादव ने 25 रन ,अमित सिंह ने सर्वाधिक 41 रनों का योगदान किया |उमेश क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पीयूष एवं मोहम्मद आरीफ को दो-दो विकेट तथा चिराग को एक विकेट मिला |

इस प्रकार राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने यह मैच चार विकेट से जीत लिया |आज के मैच के निर्णायक युवराज एवं अंकुर थे ,स्कोरिंग सनी ने की| मैच के दौरान लीग संयोजक आकाश कुमार ,कुमार विजय सीनियर खिलाड़ी अभिषेक रंजन, जितेंद्र यादव उपस्थित थे|

कल का मैच जूनियर डिवीजन में अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू बनाम हाईटेक क्रिकेट क्लब के बीच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होगा |इसकी जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी|

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment