सारण खेल महोत्सव के फाइनल में पहुँची दहियावां लायंस
सारण : आज राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में SPL क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले मैच में दहियावां लायंस ने त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा को 46 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
आज सुबह टॉस त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा ने जीता और दहियावां लायंस को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए दहियावां लायंस 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन बनाए जिसमें अरुणेश ने 41 हर्ष राज 21मोहित सिंह 18 राजन 18 चन्दन 11 हर्षित 11 हर्ष राजपूत 9 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा के तरफ से जीतू 5 आलोक 3 रोहित बंटी एक एक विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा 17.1 ओवर महज 94 रनों पर सिमट गईं जिसमें एम डी रज़ा 24 आदित्य राज 18 जीतू 11 रोहित 7 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए दहियावां लायंस के तरफ से हर्ष राज 3 शुभम तिवारी 3 सुंदरम 2 हर्ष राजपूत 1 विकेट लिए मैन ऑफ द मैच दहियावां लायंस के कप्तान हर्ष राज को दिया गया जिन्होंने 21 रन बनाए और 3 विकेट लिए।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष विभूति नारायण शर्मा पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा राजन प्रसाद यादव रवि राय खालिद राजू सुनील कुमार सिंह राजेश राय महेंद्र सिंह समर्थ इत्यादि लोग मौजूद थे।



Post Comment