Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में एमएससीसी 11 रनों से जीता

अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 39 वाँ मैच एमएससीसी, फारबिसगंज और डीसीए ग्रीन के बीच खेला गया । एमएससीसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

एमएससीसी बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर मे 7 विकेट खोकर 257 रन का स्कोर खड़ा किया।एमएससीसी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए राजा बाबू ने नाबाद 76 रन, हर्ष ने नाबाद 47 रन और दीपक ने 29 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।डीसीए ग्रीन के तरफ से गेंदबाजी करते हुए साहिल ने 3 विकेट, अंकित ने 2 विकेट और अक्षय 1 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी डीसीए ग्रीन की टीम 35 ओवर मे 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन ही बना पाई ।डीसीए ग्रीन की ओर से खेलते हुए अमन अंकित ने 73 रन, विनीत ने नाबाद 54 रन और अक्षय ने 44 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । एमएससीसी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिव्या प्रकाश ने 3 विकेट, नवनीत ने 2 विकेट और शाहनवाज ने 1 विकेट चटकाए ।

इस तरह से यह मैच मे एमएससीसी, फारबिसगंज ने 12 रन से जीत कर अपने नाम किया ।आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार एमएससीसी, फारबिसगंज के राजा बाबू को दिया गया । आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अनामी शंकर और जयप्रकाश गुप्ता थे।

इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री प्रबीर कुमार विश्वास, बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश जयसवाल लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य श्री परवेज आलम, दिलीप कुमार झा, अशोक मिश्रा, अश्वनी कुमार, मनीष कुमार मन्नू और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।

कल का मैच

एफसीए ए, फारबिसगंज और अररिया डिफेंडर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment