Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब ने ब्लॉक क्रिकेट क्लब को 21 रनों से हराया।

शिवहर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 सिनियर डिविजन के 20वें मुकाबले में आज सुबह टॉस जीतकर गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.1 ओवर में 209 रन बनाए । टीम के लिए आदित्य ने 36, अंकेश ने 41, पटेल ने 34 और शिवम ने 35 रनों की उपयोगी पारियां खेली ।

ब्लॉक क्रिकेट क्लब की ओर से अनुभवी गेंदबाज अखिलेश मिश्रा ने 3 और प्रिंस पांडेय ने 2 विकेट लिया ।210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लॉक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 29वें ओवर में 188 रनों पर ऑल आउट हो गयी । टीम के लिए आयुष शर्मा ने 38, वरेण्यम पांडेय ने 35, दीपांशु ने 33 और धनंजय ने 26 रनों की पारी खेली ।

गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब के फिरकी गेंदबाज प्रांकुर ने बेहद हीं किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 बल्लेबाजों को आउट किया ।‌नवनीत यादव और हर्ष प्रकाश को 2-2 विकेट मिला ।आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गुरु द्रोण के गेंदबाज प्रांकुर को दिया गया , जिन्होंने 7 ओवर की गेंदबाजी कर 34 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया ।

कल जिला क्रिकेट लीग का 21वां मैच संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब और गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।आज के मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव और कमलेश द्वारा किया गया, जबकि स्कोरिंग अभय गुप्ता द्वारा किया गया ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment