बेगूसराय : हैप्पी,पुष्पम का शतक, बरौनी, तेघरा और दिनकर सीसी टीम जीता,
- बरौनी, तेघरा और दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम विजय
- तेघरा के हैप्पी ने 105 रन बनाए।
- दिनकर क्रिकेट क्लब के पुष्पम ने 118 रन बनाए
- दिनकर क्रिकेट क्लब के रामविनित शरण ने 5 विकेट प्राप्त किया
बेगूसराय: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में आज तीन मैदान पर मुकाबला खेला गया। गांधी स्टेडियम में बरौनी और श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बरौनी की टीम ने 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 286 रन बनाए। बरौनी की ओर से सर्वाधिक सुमन ने 87 रन बनाए और सरवन ने 73 रन बनाए वही श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से सुधांशु 2 विकेट और अविनाश 2 विकेट प्राप्त किया।

वही जवाब में उत्तरी श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की टीम 6 विकेट खोकर 211 मे रन बना पाई श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब के तरफ से सागर 71 रन बनाए और मनीष पांडे 35 रन बनाए और वही बरौनी की ओर से मुजम्मिल 3 विकेट प्राप्त किया। इसके उपरांत बरौनी ने श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब को 75 रनों से पराजित किया।
बरौनी के सुमन को मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने प्रदान किया।
वही तेघड़ा ब्लॉक के मैदान पर आयोजित मैच में तेघरा ने छोड़ाही को 24 रनों से पराजित किया तेघड़ा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 231 रन बनाया तेघरा की ओर से हैप्पी ने 105 रन और सुमन ने 43 रन बनाए और छोड़ाही की ओर इफ्तिखार 2 विकेट शुभम ने 3 विकेट और जीतू ने 2 विकेट प्राप्त किया।
छोड़ाही की टीम जवाब में उतरी और 207 रन पर पूरी टीम सिमट गई जिसमें छोड़ाही की ओर से जीतू 71 रन और शुभम और गौरव ने 24 रन बनाए और वही तेघड़ा की तरफ से रजनीश ने 3 विकेट प्राप्त किया और प्रिंस ने 2 विकेट प्राप्त किया तेघड़ा के हैप्पी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
वही आरकेसी मैदान पर दिनकर क्रिकेट क्लब और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया दिनकर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 255 रन बनाएं दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक पुष्पम ने शानदार 118 रनों की पारी खेली और गजेंद्र ने 40 रन बनाए बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट राजकुमार ने 3 विकेट प्राप्त किया किसन ने 2 विकेट प्राप्त किया
वही जवाब में उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम 32 ओवर में 159 रन पर पूरी टीम सिमट गई।बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन किसन ने 64 रन बनाए और शिवम ने 37 रन बनाए दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर सर्वाधिक विकेट राम विनीत शरण ने 5 विकेट प्राप्त किया और रामकुमार ने 4 विकेट प्राप्त किया
इसके उपरांत दिनकर क्रिकेट क्लब ने बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब को 96 रनों से पराजित किया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिनकर क्रिकेट क्लब के पुष्पम को प्रदान किया गया कल बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का कुल चार मैदान पर चार लीग मैच खेले जाएंगे गांधी स्टेडियम में मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब और बलिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा
। तेघरा ब्लॉक के मैदान पर बछवाड़ा क्रिकेट क्लब और तेघरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। और वही ग्रीन पार्क उलाव में बेगूसराय क्रिकेट क्लब और डंडारी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा और आरकेसी मैदान पर बरौनी क्रिकेट क्लब और दिनकर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।



Post Comment