अररिया जिला क्रिकेट लीग में एफसीए ए 161 रनों से जीता
अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 40 वाँ मैच एफसीए ए फारबिसगंज और अररिया डिफेंडर के बीच खेला गया । एफसीए ए ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
एफसीए ए बल्लेबाजी करते हुए 26.1 ओवर मे 10 विकेट खोकर 223 रन का स्कोर खड़ा किया। ए की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यशवर्धन ने 50 रन, आदित्य ने 28 रन और आदर्श ने 28 रन का योगदान अपने टीम को दिया।डिफेंडर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए बद्रुज़मा ने 3 विकेट, नदीम ने 2 विकेट और अल्तमस 2 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी डिफेंडर की टीम 17 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 62 रन ही बना पाई ।डिफेंडर की ओर से खेलते हुए अशरफ ने 16 रन, फ़ौज़न ने 11 रन और नदीम ने 10 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । एफसीए ए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए उत्तम ने 5 विकेट, संजू ने 2 विकेट और आर्यन ने 1 विकेट चटकाए ।
इस तरह से यह मैच मे एफसीए ए फारबिसगंज ने 161 रन से जीत कर अपने नाम किया ।आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार एफसीए ए, फारबिसगंज के उत्तम कुमार को दिया गया । आज के मैच में अंपायर की भूमिका में पंकज कुमार और जयप्रकाश गुप्ता थे।
इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य श्री परवेज आलम, अशोक मिश्रा, अश्वनी कुमार, मनीष कुमार मन्नू और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।
कल का मैच
एसीए ब्ल्यू और एंबीशन क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment