Loading Now
×

जहानाबाद जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के रोमांचक मैच में साई सीसी ने 6 रनों से जीता

जहानाबाद : जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आज दूसरा सेमीफाइनल मैच आल स्टार और साई क्रिकेट क्लब के बीच काफी रोमांचक मुकाबला गोविन्दपुर अंजनी स्टेडियम में खेला गया। साई क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 129 रन बनाकर सिमट गई। जिसमें प्रवीण कुमार ने 58 रन, कुमार शुभम ने 21 रन बनाए।

ऑल स्टार की ओर से कुमार शान ने 7 ओवर में 17 रन देकर 6 विकेट और विशाल कुमार ने 7 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।जवाब में ऑल स्टार की टीम 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 123 रन बनाकर मैच को आसानी से जीत दर्ज करते हुए दिख रही थी और फिर मैच में अचानक से 1 विकेट गिरते ही ऑल स्टार की टीम 123 रन पे ही सिमट गई और इस तरह रोमांचक मैच को साई क्रिकेट क्लब ने 6 रनों से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश कर गयी।

ऑल स्टार की ओर से आयुष पटेल ने सर्वाधिक 24 रन, अमन ने 21 रन बनाए।साई क्रिकेट क्लब की ओर से गोलू यादव ने 7 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किए।गोलू यादव को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ दी मैच चुना गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment