Loading Now
×

बैद्यनाथ प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट में आशा बाबा सीए के आदित्य का शानदार शतक

पटना, 21 दिसंबर। आदित्य राज (104 रन) के शतक के दम पर आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी ने बैद्यनाथ प्रसाद मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी ने बीपीसीए को 158 रन से हराया।

स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में टॉस आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी ने 22 ओवर में 6 विकेट पर 247 रन बनाये। आदित्य राज ने 60 गेंद में 16 चौका व 3 छक्का की मदद से 104 रन बनाये। बीपीसीए के मिहिर कुमार ने 48 रन देकर 5 विकेट चटकाये।

जवाब में बीपीसीए की टीम 17.2 ओवर में 89 रन पर ऑल आउट हो गई। डारेन राजा ने 15 रन देकर 3 और मोहित कुमार ने 14 रन देकर 3 विकेट चटकाये। विजेता टीम के आदित्य राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कोच राजू राय ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी : 22 ओवर में 6 विकेट पर 247 रन, आदित्य राज 104, यश 46, नेहाल राज 19, किशन नाबाद 27, अतिरिक्त 41, मिहिर कुमार 5/48, शुभ सिंह 1/50

बीपीसीए: 17.2 ओवर में 89 रन पर ऑल आउट आयुष अमन 20, अरिहन सहाय 12, अतिरिक्त 27, मोहित कुमार 3/14, डारेन राजा 3/15,हर्षित 1/16, रौनक 1/7

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment