Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में एसीए ब्लू ने 65 रनों से जीता

अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 41 वाँ मैच एसीए ब्लू और एंबीशन क्रिकेट क्लब, जोकीहाट के बीच खेला गया ।

एसीए ब्लू ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।एसीए ब्लू बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर मे 5 विकेट खोकर 232 रन का स्कोर खड़ा किया।एसीए ब्लू की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जयलाल ने 116 रन, अमरजीत ने 30 रन और साहिल ने 28 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।एंबीशन के तरफ से गेंदबाजी करते हुए जुम्मन ने 2 विकेट, मन्नू ने 2 विकेट और शम्स 1 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी एंबीशन की टीम 23.5 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 167 रन ही बना पाई ।एंबीशन की ओर से खेलते हुए मुन्नू ने 41 रन, अकरम ने 25 रन और हामिद ने 24 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । एसीए ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक ने 3 विकेट, शिवांक ने 3 विकेट और अंशु ने 2 विकेट चटकाए ।

इस तरह से यह मैच मे एसीए ब्लू ने 65 रन से जीत कर अपने नाम किया ।आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार एसीए ब्लू के जयलाल मुर्मू को दिया गया ।आज के मैच में अंपायर की भूमिका में पंकज कुमार और मनीष कुमार मन्नू थे।

इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य अशोक मिश्रा और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।

 

कल का मैच

इंडस स्पॉटिंग क्लब बि और एसीए रेड के बीच खेला जाएगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment