Loading Now
×

नालंदा C को हरा नालंदा E बना नालंदा डिस्ट्रिक जूनियर लीग का चैंपियन

नालंदा: डिस्ट्रिक जूनियर लीग (NDJL-2024 ) का फ़ाइनल मैच आज एनसीए मैदान, बड़ी दरगाह, बिहारशरीफ़ में नालंदा सी और नालंदा ई के बीच खेला गया जिसे नालंदा ई ने 8 विकेट से जीत लिया।

नालंदा सी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 81 रन बनाये। पियूष 14, मोनू 13 तथा आदित्य 13 रन, शिवम् यादव 14/4, पवन 5/3 तथा मो फ़िरोज़ 11/1 विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी नालंदा ई की टीम ने अयान अरमान के नाबाद 35, प्रियांशु नाबाद 16 तथा मेराज के 12 रनो की मदद से मात्र 8 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। अमन सागर ने 21/2 विकेट लिए।

आज के फाइनल के मुख्य अतिथि नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की, वहीँ विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मेयर प्रतिनिधि सह समाज सेवी दानिश मालिक, नालंदा जिला क्रिकेट संघ के सचिव गोपाल सिंह, रामपुर फारमा रियाज़ खान, जदयू नेता शशिकांत कुमार टोनी, विजय प्रकाश पिन्नु, रिक्की कुमार, डॉ संजय कुमार, संतोष पांडेय, बिक्रम सोलंकी मौजूद रहे। आयोजन समिति के हैदर अली, अम्पायर अखिलेश कुमार तथा मनीष राज, स्कोरर क्षितिज पिर्यदर्शी तथा कुंदन कुमार, कमेंटेटर विवेक कुमार ने अपना योगदान दिया। फाइनल के मैन ऑफ़दी मैच और मैन ऑफ़ दा सीरीज शिवम् यादव को दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment