Loading Now
×

भोजपुर जिला जूनियर क्रिकेट लीग ने भोजपुर क्रिकेट अकैडमी ग्रीन 155 रनों से विजयी

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज भोजपुर क्रिकेट अकैडमी ग्रीन बनाम तेघरा क्रिकेट क्लब के बीच मैच प्राप्त 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ|

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए| भोजपुर क्रिकेट अकादमी की तरफ से हर्ष रंजन ने सर्वाधिक 80 रन, अंकित कुमार ने 69 रन ,हिमांशु ने 26 रन, युवराज ने 20 रन और नंदकिशोर ने 29 रनों का योगदान किया |तेघरा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिव्या को दो विकेट, विशाल को दो विकेट, पुष्पेंद्र और अनुराग को एक-एक विकेट मिला |

265 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेघरा क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 18 ओवर में मात्र 110 रन बनाकर आउट हो गई |तेघरा की तरफ से राधे कृष्णा ने 20 रन और पुष्पेंद्र ने 24 रन बनाए| सागर ने 12 रन बनाए |इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका |भोजपुर क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रिंस ने सर्वाधिक तीन विकेट, वसीम, शशांक एवं हिमांशु को दो-दो विकेट मिला |अंकित पांडे ने एक विकेट लिया|

इस प्रकार भोजपुर की क्रिकेट अकैडमी ग्रीन ने यह मैच 155 रनों से जीत लिया |आज के मैच की निर्णायक राजीव एवं अवनीश थे, स्कोरिंग अमृतेश ने की |मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव, कोषाध्यक्ष,लीग संयोजक आकाश कुमार, कुमार विजय एवं विभिन्न क्लबो के खिलाड़ी उपस्थित थे |

कल का मैच जूनियर डिवीजन में बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन बनाम उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन के बीच मैच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होगा |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू )ने दी |

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment