Loading Now
×

इंडस स्पॉटिंग क्लब बी अररिया जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में।

अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का दूसरा सेमीफाइनल मैच इंडस स्पॉटिंग क्लब बि और एमएससीसी फारबिसगंज के बीच खेला गया ।

इंडस बि ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।इंडस बि बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर मे 9 विकेट नुकसान पर 205 रन बनाए ।इंडस बि की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पंकज ने 44 रन, देव झा ने 36 रन और सरवन ने 34 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।एमएससीसी के ओर से गेंदबाजी करते हुए राजा बाबू ने 4 विकेट, शाहनवाज 2 विकेट और दीपक देव 1 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी एमएससीसी की टीम 30.1 ओवर आँल आउट होकर 150 रन ही बना सकी। एमएससीसी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राजा बाबू ने 30 रन, कुमार सात्विक ने 27 रन और हर्ष ने 18 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । इंडस बि की ओर से गेंदबाजी करते हुए कैफ ने 2 विकेट, देव झा ने 2 विकेट, और सरवन ने 2 विकेट चटकाए ।

इस तरह से यह मैच मे इंडस स्पॉटिंग क्लब बि ने 55 रन से जीत कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार इंडस स्पॉटिंग क्लब बि के देव झा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर दिया गया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अनामी शंकर और तनवीर आलम थे।

इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री प्रबीर कुमार विश्वाश, बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश जयसवाल पूर्व अध्यक्ष परवेज़ आलम, लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता बरिष्ठ सदस्य श्री दिलीप कुमार झा, नितेश कुमार झा, रविशंकर दास, अशोक मिश्रा, अश्वनी कुमार, त्रिलोचन झा, जयप्रकाश गुप्ता, मनीष कुमार मन्नू और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।

29/12/24 दिन रविवार को फाइनल मैच एफसीए ए, फारबिसगंज और इंडस बि अररिया के बिच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment