कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में कैमूर युथ और साई भारती की विजयी अभियान जारी।
कैमूर : जिला जुनियर क्रिकेट लीग का ग्यारहवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में कैमूर युथ क्रिकेट क्लब भभुआ और कैमूर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।जिसमें कैमूर युथ क्रिकेट क्लब ने कैमूर क्रिकेट क्लब को 55 रनों से हरा दिया।
सुबह कैमूर युथ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते 30 ओवरों में 7विकेट गंवा कर 219 रन बनाई जिसमें अभिषेक कुमार ने ताबड़तोड़ शतकीय पारी 100 रन,अंशु आर्या 47 और विनायक ने 32 रन की पारी खेली । गेंदबाजी में कैमूर सी.सी.की ओर से गोलू, विकास, ने 2-2 विकेट और परमेश्वर ने 1 विकेट हासिल किया।

219रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैमूर क्रिकेट क्लब की पुरी टीम 29.4 ओवर में मात्र 164 रन बनाकर धराशायी हो गई जिसमें रवि 31 मनीष 20 और परमेश्वर ने 19 रन, कैमूर युथ की ओर से गेंदबाजी में ने आदर्श,कृष और अंश ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। अभिषेक कुमार को उनके शानदार शतकीय पारी 100 रन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी पुर्व रणजी खिलाड़ी विशाल दास ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व अभिमन्यु सिंह यादव तथा स्कोरिंग आहान ने किया।
उधर एम.पी.कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में खेले गये जिला क्रिकेट लीग के बारहवें मुकाबले में ने साई भारती ने स्टार सी.सी. को 5 विकेट से हरा कर लीग में अपनी दुसरी जीत अर्जित की।
स्टार सी.सी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद 23, अवनीश 21और देवेन्द्र के 17 रन के बदौलत 28.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रन बनाए, साई भारती के तरफ से राज तिवारी ने 3, विशाल ने 2 और शहनवाज ने 1 विकेट प्राप्त किया।
168 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी साई भारती की टीम ने 23.1ओवर 5 विकेट खोकर लक्ष्य (169) को प्राप्त कर लिया ,जिसमें , दीप्तेश ने 48, पीयूष 45 तथा शिवम सिंह ने 24 रनों का योगदान दिया ,वही स्टार सी.सी.के तरफ से मोहित कुमार ने 3,तथा अरमान और देवेन्द्र ने 1-1 विकेट लिया, पियुष तिवारी के उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मैच में अंपायरिंग पंकज यादव व अजय सिंह तथा स्कोरिंग विजय कु.सिंह ने किया।
मैच के दौरान संघ के सचिव अजय कुमार सिंह,पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह “प्रेमी” विनर टीम के सचिव गुड्डू चौबे बी.डी.सी.ए टीम के सचिव रवि शंकर वर्मा व अर्जुन चौबे सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे।
शनिवार को कुदरा सी.सी.बनाम कैमूर सी.ए का मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ और विनर सी.सी व बी.डी.सी.ए का मैच एम.पी.कालेज स्टेडियम मोहनियां में होगा।



Post Comment