Loading Now
×

ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट एकेडमी समस्तीपुर और जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी जीता

पटना : ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट फ़तुहां क्रिकेट NIOC ग्राउंड में आज दो मुकबाले खेले गए। पहले मुकाबले में Cricket Acadmy समस्तीपुर ने S.D.V Public School को 4 विकेट से व दूसरे मुकाबले में जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ने बिहार क्रिकेट एकेडमी को 9 विकेट से हराया।

पहले मुकाबले में S.D.V Public School ने पहले बल्लेबाजी करते हुई 19.5 ओवर में 123 रन बनाए सभी विकेट खोकर जबाब में क्रिकेट एकेडमी समस्तीपुर लक्ष्य को 4 विकेट रहते 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर किया। मैन ऑफ़ द मैच हामिद ज़ावेद।

दूसरे मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी पहले बल्लेबाजी करते हुई 19.2 ओवर में 81 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जबाब में जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी की टीम लक्ष्य को मात्र 5.3 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर इस प्रकार से :-

पहला मैच :

S.D.V Public School :123/10(19.2 ओवर )। ऋषिकेश 30 रन,विकाश कृष्णा 29 रन। सन्नी यादव 3,आदित्य 3 व हामिद ज़ावेद 2 विकेट।

क्रिकेट एकेडमी समस्तीपुर : 129/6( 17.4 over ) : साहिल 30 रन,बाहु 34 रन। स्वराज राठौर 3 विकेट ,कुमार शान 2 विकेट।

दूसरा मैच :

बिहार क्रिकेट एकेडमी : 81/10 (19.2 ओवर ), रवि शंकर,रौशन कुमार ,आर्यमन सिंह तीनो 12 -12 रन बनाये। अभिनव ,आदित्य और दिवाकर 3 – 3 विकेट झटके।
gennex cricket academy : 84 / 1 (5.3 ओवर), अतुल प्रकाश 60 रन नाबाद ,आदित्य 13 रन नाबाद। सिद्धू 1 विकेट।

Post Comment