ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में सत्यम के नाबाद अर्धशतक से Triumphant क्रिकेट एकेडमी जीता
पटना : फ़तुहां क्रिकेट NIOC ग्राउंड में खेले जा रहे ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला नालंदा क्रिकेट एकेडमी और Triumphant क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुई नालंदा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रन बनाए जिसके जबाब में उतरी Triumphant क्रिकेट एकेडमी की टीम सिर्फ़ 16.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
संक्षिप्त स्कोर :-
नालंदा क्रिकेट एकेडमी : 123/10(19.1 ओवर )। राजीव 41 रन,विराज आर्यन 18 रन।रवि 3 विकेट,पार्थ व साकेत 2-2 विकेट।
Triumphant क्रिकेट एकेडमी : 124/2(16.4 ओवर )। सत्यम 57* रन,पार्थ 25 रन,रवि 18* रन।रिक्की व हर्षित 1-1 विकेट।




Post Comment