भोजपुर जिला सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज, जूनियर में वाईएमसीसी जीता
भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का शानदार आगाज आज महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर हुआ| मैच का उद्घाटन बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव कुमार अरविंद एवं भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डॉ एस के रुंगटा द्वारा किया गया |
सीनियर डिवीजन का मैच जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब बनाम एसीसी जगदीशपुर के बीच खेला गया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसीसी जगदीशपुर की टीम ने 28 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए| जगदीशपुर की तरफ से मृत्युंजय ने सर्वाधिक 76 रन, आशीष रंजन ने 13 रन, सुनील ने 25 रनों का योगदान किया |इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका| जूनियर बॉयज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए परमजीत सिंह एवं अभिजीत ने तीन -तीन विकेट ,ऋषभ पांडे ने दो विकेट, रोहित सिंह और निशांत ने एक-एक विकेट लिया |

130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर बॉयज की पूरी टीम 28.3 ओवर में 127 रन बना कर आउट हो गई |जूनियर बॉयज की तरफ से रितिक ने सर्वाधिक 28, परमजीत ने 25 रन ,विवेक ने 16 रन और ऋषभ पांडे ने 14 रनों का योगदान किया |जगदीशपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य कुमार ने 5.3 ओवर में 27 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिया। सुनील ने एक विकेट, मोहम्मद फैजान ने दो विकेट, आशीष रंजन ने दो विकेट तथा प्रेम ने दो विकेट लिया ।इस प्रकार एसीसी जगदीशपुर ने यह मैच तीन रनों से जीत लिया ।
आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्य कुमार को भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सीनियर खिलाड़ी आशीष जैन के द्वारा दिया गया ।आज के मैच में अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज मृत्युंजय कुमार को जैन बरतन भंडार की तरफ से ₹500 का नगद पुरस्कार दिया गया ।
आज के मैच की निर्णायक बिहार क्रिकेट संघ के एलीट पैनल के अंपायर संजीव तिवारी एवं जिला पैनल के गुलशन कुमार थे, स्कोरिंग ओम ने की |
आज के मैच के उद्घाटन समारोह में जिला क्रिकेट संघ के भूतपूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी प्रमोद कुमार सिंह ,अनिल सिंह ,संजय सिंह ,रत्नेश सिंहा, विजेंद्र सिंह, राकेश हलचल ,इंद्रजीत सिंह, उमेश ,राकेश मुन्ना, आशीष जैन उपस्थित थे ।आज के उद्घाटन समारोह में जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव राजीव कुमार, बिहार क्रिकेट संघ के ओएसडी मनोज कुमार एवं विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी भारी संख्या में उपस्थित थे। पूरे मैच के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे, उपाध्यक्ष डॉक्टर एसके रूंगटा, सचिव, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार संयुक्त सचिव आलोक कुमार, लीग संचालक आकाश कुमार, सीनियर खिलाड़ी सागर तिवारी, वरुण राज, कुणाल पांडे, उपस्थित रहे |

जूनियर डिवीज़न लीग :-
वहीं जूनियर डिवीजन लीग में आज राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम आईएमसी के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ |टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने 26 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए| राइजिंग स्टार की तरफ से गोविंद ने 20 रन, आतिश ने 20 रन, अमरजीत ने 13 रन ,प्रियांशु ने 11 रन बनाए |अतिरिक्त रनों की संख्या 59 रही |वाईएमसीसी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विशाल ,चंदन ,कार्तिक और नीतीश को दो-दो विकेट तथा अनीश राजा को एक विकेट मिला |

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएमसीसी की टीम ने 7 विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया| वाईएमसीसी की तरफ से नीतीश ने सर्वाधिक 38 रन ,आदित्य ने 30 रन ,अनीस राजा ने 22 रन तथा मोहम्मद अर्ज खान ने 11 रन बनाए |राइजिंग स्टार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमित ने सर्वाधिक तीन विकेट, आतिश ने दो विकेट तथा अमृत एवं प्रियांशु ने एक-एक विकेट लिया |इस प्रकार वाईएमसीसी की टीम ने यह मैच तीन विकेट से जीत लिया |आज के मैच के निर्णायक दीपू एवं नवीन थे , स्कोरिंग सनी ने की थी| पूरे मैच के दौरान कुमार विजय कुंदन धनंजय अनीश उपस्थित रहे कल का मैच सीनियर डिवीजन में महाराजा कॉलेज में एक्सट्रीम 11 क्रिकेट क्लब बनाम लिटिल चैंप के बीच प्रातः 9:00 बजे होगा |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी|



Post Comment