Loading Now
×

इंद्रदेव राय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में नेशनल एसी विजयी

पटना, 5 जनवरी। कुमार क्लब के तत्वावधान में स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में चल रहे इंद्रदेव राय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार यानी 5 जनवरी को खेले गए मुकाबले में नेशनल एसी ने यूथ यूनियन क्लब को 8 विकेट से पराजित किया।

टॉस यूथ यूनियन क्लब ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 16.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 75 रन बनाये। साहिल कुमार ने 16 रन की पारी खेली। नेशनल एसी की ओर से अदव्य वर्धन ने 18 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में नेशनल एसी की टीम 9.5 ओवर में दो विकेट पर 78 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। रवि राज ने 29 और दीपू कुमार ने 28 रन बनाये। दीपू को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आयोजन समिति के संयोजक अशोक कुमार सिन्हा के द्वारा प्रदान किया गया। सोमवार यानी 6 जनवरी को पहला सेमीफाइनल ब्लेज सीसी बनाम अनीसाबाद सीसी खेला जायेगा।

 

संक्षिप्त स्कोर

यूथ यूनियन क्लब : 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट कृष कुमार 11,अंश नाव 11, साहिल कुमार 16, अतिरिक्त 13, अयांश अवि 1/10, आर्यन भेलारी 1/8, अदव्य वर्धन 2/18, अभिषेक यादव 1/15

 

नेशनल एसी : 9.5 ओवर में दो विकेट पर 78 रन, दीपू कुमार 28, रवि राज नाबाद 29, अभिषेक राज 8, अंकित राज 1/12, विकास ठाकुर 1/18

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment