कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग : कैमूर युथ ने विजन और साईं भारती ने दीव को हराया।
कैमूर : जिला जुनियर क्रिकेट लीग का सत्ताईसवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में विज़न क्रिकेट क्लब और कैमूर युथ के बीच खेला गया।जिसमें कैमूर युथ ने विजन सी.सी को एकतरफा मुकाबले में 5 विकेट हरा दिया।
सुबह विज़न सी.सी.ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए विजन सी.सी ने 13.4ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 64 रन ही बनाई जिसमें रितेश 12, चंदन 7 और भरत कुमार ने 6 रनों की पारी खेली । गेंदबाजी में कैमूर युथ की ओर से आदर्श पटेल ने 4 , रितिविक 3, कृष 2 और अंश ने 1 विकेट हासिल किया।

64 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैमूर युथ ने 13.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाकर मैच जीत लिया।जिसमें अंशु आर्या ने 36, लक्ष्य 07 और अभिजीत ने 05 रन बनाए। विज़न सी.सी. की ओर से गेंदबाजी में और सुधांशु रंजन ने 2 विकेट और सुरजल और मोनु ने 1-1 विकेट अपने नाम किया आदर्श पटेल को उनके बेहतरीन गेंदबाजी 4 विकेट के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी संघ के संयोजक संजय श्रीवास्तव ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व अनुभव सिंह तथा स्कोरिंग सुर्यांश तिवारी ने किया।
उधर एम.पी.कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में खेले गये जिला क्रिकेट लीग के अट्ठाईसवें मुकाबले में ने साई भारती ने बी.डी.सी.ए को 88 रनों से हरा कर लीग में अपनी तीसरी जीत अर्जित की। साई भारती ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए पियुष तिवारी के 78, शुभम सिंह के 62 और शिवम सिंह के 31 रनों के बदौलत 30 ओवर में 5 विकेट खोकर 247 रन बनाए, बी.डी.सी.ए के तरफ से अंकुश ने 2, अमरजीत ने 2 और ओमप्रकाश ने 1 विकेट प्राप्त हुआ।
248 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी बी.डी.सी.ए की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी।,जिसमें आदित्य कुमार 65 अभय 20 तथा गुंजन ने 18 रनों का योगदान दिया ,वही साई भारती के तरफ से राज तिवारी, मनीष कुमार ने 2-2 विकेट तथा विशाल,यश और श्लोक ने 1-1 विकेट लिया पियुष तिवारी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिव्यांग क्रिकेट के राष्ट्रीय खिलाड़ी श्याम सुंदर जायसवाल ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग पंकज यादव व अजय सिंह तथा स्कोरिंग विजय कु.सिंह ने किया।
बुधवार को कुदरा सी सी बनाम ट्रॉफी फाइटर सी.सी का मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ और स्टार सी.सी व रायल सी.सी का मैच एम.पी.कालेज स्टेडियम मोहनियां में होगा।



Post Comment