Loading Now
×

कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में रायल को हरा कैमूर युथ फाइनल में

कैमूर:  जिला जुनियर क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाइनल जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में रायल सी.सी और कैमूर युथ सी.के बीच खेला गया।जिसमें कैमूर युथ ने रायल सी सी को 5 विकेट से हरा दिया।

सुबह कैमूर युथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए रायल सी.सी  ने 30 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान 161 रन बनाई जिसमें विवेक ने 33 रन, शक्ति ने 21रन और सुरज ने 17 रनों  की पारी खेली । गेंदबाजी में कैमूर युथ की ओर से कृष ने शानदार 4 विकेट,आदर्श ने 2 और रित्विक ने 1 विकेट  हासिल किया।

161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैमूर युथ ने 25.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाकर मैच जीत लिया ।जिसमें नीरज यादव ने शानदार 57 रन आदित्य ने 21 रन और कृष ने नाबाद 20 रन बनाए। रायल सी.सी. की ओर से गेंदबाजी में सुरज उपाध्याय ने 2,आयुष और भोलू पाण्डेय ने 1-1 विकेट अपने नाम किया, कृष कुमार को उनके बेहतरीन आलराउंड प्रदर्शन 20 रन 4 विकेट के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी संघ के पुर्व खिलाड़ी यशवंत सिंह ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व आशिफ अहमद तथा स्कोरिंग अनुभव सिंह ने किया।

लीग का दुसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को विनर क्रिकेट क्लब और विजन क्रिकेट क्लब के बीच एम.पी.कालेज स्टेडियम, मोहनियां में खेला जायेगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment