स्पोर्ट्स क्लब सिवान जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में
सिवान: जिला क्रिकेट सीनियर लीग में स्पोर्ट्स क्लब ने सनशाइन क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हरा कर सिवान लीग के सेमिफाइनल में जगह बनाया।
मौलाना मजहरूल हक जिला क्रिकेट लीग सिवान (सीनियर डिवीजन )का मैरवा में आज 10/1/25 को चौथा क्वार्टर फाइनल स्पोर्ट्स क्लब बनाम सनशाइन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया । टॉस सनशाइन क्लब ने जीता और बैटिंग करने का फैसला किया। सनशाइन क्लब ने 30 ओवर के मैच में 9 विकेट पे 149 रन बनाएं। सनशाइन क्लब के तरफ़ से सबसे ज्यादा मोहित 81 रन बनाएं। स्पोर्ट्स क्लब के तरफ से अबुल फराह ने 3 विकेट और रिजू और 2 ने विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी स्पोर्ट्स क्लब ने 21 ओवर में 5 विकेट पे 150 रन बना के 5 विकेट से मैच जीत लिया। स्पोर्ट्स क्लब के रिजू ने 32 रन बनाए और बिट्टू ने 23 रन का योगदान दिया । सनशाइन के तरफ से मोहित ने 2 विकेट और नौशाद ने 2 विकेट झटके। सनशाइन के मोहित को मैन ऑफ द मैच दिया गया ।निर्णायक के भूमिका में सिवान संघ के अंपायर सोनू और रवि थे।
पहला सेमीफाइनल 11/1/25 (शनिवार )को कैफ क्रिकेट एकेडमी बनाम अनुभव क्रिकेट एकेडमी।
दूसरा सेमीफाइनल 12/1/25 (रविवार)को स्पोर्ट्स क्लब बनाम रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।



Post Comment