Loading Now
×

ईस्ट ज़ोन क्रिकेट टूर्नामेंट में कुश के ऑलराउंडर प्रदर्शन से नेशनल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की टीम जीती।

पटना : फतुहा के nioc क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे ईस्ट ज़ोन क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला स्काई क्रिकेट एकेडमी और नेशनल क्रिकेट कोचिंग सेंटर के बीच खेला गया जिसमे नेशनल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की टीम ने इस मुकाबले को तीन विकेट से जीत लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुई स्काई क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 24.5 ओवर में 173 रन बनाये जिसमे टीम के लिए मो. शफी आलम ने शानदार 57 रन,आमिर ने 32 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए नेशनल क्रिकेट कोचिंग सेंटर के शहबान अहमद ,कुश और कु. रविनंदन ने दो -दो विकेट झटके।

जबाब में बल्लेबाजी करने उत्तरी नेशनल  क्रिकेट  कोचिंग सेंटर की टीम ने 23.3 ओवर में कुश कुमार के तूफानी अर्धशतक 75 रन,सचिन 19 रन ,अंत में अमरदीप के नाबाद 16 रनो के मदद से 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। गेंदबाजी में स्काई क्रिकेट एकेडमी के आमिर को तीन तो मो. अशीन को दो विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच कुश कुमार को दिया गया।

Post Comment