ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग:-यंग एलेवन क्रिकेट क्लब विजयी*
मोतिहारी : ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) के तत्वावधान में चल रहे स्व.सत्यदेव प्रसाद स्मृति जिला क्रिकेट लीग मैच के मुकाबले में यंग एलेवन क्रिकेट क्लब ने चकिया क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से पराजित कर दिया।
इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राउंड-2 पर हुए मैच में टॉस जितने के बाद पहले बल्लेबाज करते हुए चकिया क्रिकेट एकेडमी ने अमन के 35 रन व विपीन के 26 रन की पारी के बदौलत 119/10(27.4) स्कोर खड़ा किया।यंग एलेवन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सकीबुल ने 3 विकेट व अमन ने 2 विकेट लिए।

जवाब में यंग एलेवन क्रिकेट क्लब की टीम सकीबुल के 41 रन व यूसुफ की नाबाद 32 रन की पारी के बदौलत 120/4(11) रन का स्कोर बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। चकिया क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज विपिन व मोहित ने 1-1 विकेट लिया।मैच में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए यंग एलेवन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी सकीबुल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी. के. स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में कुमार राज व मो.तैयब रहे वही स्कोरर व कन्वेनर की भूमिका में क्रमशः इब्राहीम लोधी व फैसल गनी रहे।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल ग्राउंड-2 पर आपन क्रिकेट क्लब का मुकाबला मौर्या क्रिकेट क्लब से होगा।मौके पर बीसीए गवरनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र कुमार सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु,संत कुमार,रवि चुटुन,रामप्रकाश सिन्हा इत्यादि की उपस्थिति रही।



Post Comment