भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन : जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब और जूनियर डिवीजन में न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब विजयी
भोजपुर: जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में आज जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब बनाम एक्सट्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब के बीच मैच महाराजा कॉलेज की टर्फ विकेट पर प्रात 10:00 बजे शुरू हुआ।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक्सट्रीम 11 की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। एक्सट्रीम 11 की तरफ से प्रकाश ने सर्वाधिक 59 रन, विपुल ने 24 रन तथा गौतम में 22 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका ।जूनियर बॉयज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिजीत ने सर्वाधिक तीन विकेट, परमजीत ने दो विकेट, अभिषेक एवं निशांत ने एक विकेट लिया ।

158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर बॉयज की टीम अंतिम ओवर में अंतिम विकेट की साझेदारी पर मैच को एक विकेट से जीत लिया ।जूनियर बॉयज की तरफ से अंतिम दो ओवर में 16 रनों की आवश्यकता थी लेकिन तेज गेंदबाज राहुल के एक ओवर में 14 रन बनाकर जूनियर बॉयज के प्रियांशु ने मैच को अपने पक्ष में कर लिया । जूनियर बॉयज की तरफ से प्रियांशु ने सर्वाधिक नाबाद 53 रन, ऋषभ ने 34 रन, शुभम ने 13 रन और अभिषेक रंजन ने 14 रन बनाए और अपनी टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक्सट्रीम इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राहुल ने सर्वाधिक तीन विकेट ,आशुतोष- गौतम एवं समरेश को दो-दो विकेट मिला ।इस प्रकार जूनियर ब्वॉयज ने यह मैच एक विकेट से जीत लिया।
वहीं जूनियर डिवीजन में U.C.C.ग्रीन बनाम N.k.t.c.c के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए U.C.C.ग्रीन की टीम ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए |U.C.C.ग्रीन की तरफ से अंकित ने 26 रन, सोनेलाल ने 20 रन, पीयूष ने सर्वाधिक 47 रन, मोहम्मद आरीफ ने 19 रनों का योगदान किया| एनकेटीसीसी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आलोक एवं सत्यम को तीन-तीन विकेट, हर्ष गंज को एक विकेट, अक्षत राज को दो विकेट एवं हर्षित को एक विकेट मिला |
180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनकेटीसीसी की टीम ने 12 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया । N.k.t.c.c की तरफ से अक्षत राज ने सर्वाधिक 44 रन ,विक्की ने 30 रन, गगन गुंजा ने 17 रन, हर्ष गुंजा ने 14 रन, आलोक ने नाबाद 12 रन और सत्यम ने नाबाद 10 रन बनाए। इस प्रकार उनकी टिम ने यह मैच तीन विकेट से जीत लिया ।
U.C.C.की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पीयूष एवं मोहम्मद आरिफ ने दो-दो विकेट एवं रितिक ने एक विकेट लिया। सीनियर डिवीजन में अंपायर की भूमिका में बिहार स्टेट पैनल के संजीव तिवारी एवं कुणाल थे। वहीं जूनियर डिवीजन में राजीव एवं श्रीमान थे ।स्कोरिंग ओम प्रकाश एवं अमृतेश राज ने की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, विभिन्न क्लबो की पदाधिकारी, सीनियर खिलाड़ी, लीग संयोजक आकाश कुमार, कुमार विजय एवं बहुत संख्या में दर्शक मौजूद थे।
कल का मैच सीनियर डिवीजन में महाराजा कॉलेज में स्टूडेंट 11 क्रिकेट क्लब ग्रीन बनाम c.a.green के बीच एवं जूनियर डिवीजन में इनकेटीसीसी बनाम राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होगा । इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी।



Post Comment