सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में साहब अली के शतक से डीसीसी जीता।
सीतामढ़ी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है । आज पांचवां मैच डीसीसी बनाम बाजपट्टी के बीच खेला गया ।
डीसीसी ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 279 रनों का लक्ष्य रखा डीसीसी की तरफ से साहब अली ने 100,सुंदरम ने 58 तथा अंकित ने 45 रनों का योगदान दिया । बाजपट्टी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आयुष पवन ने 3 समन और ऋतिक ने 1-1 विकेट लिए ।

वही जवाब में उतरी बाजपट्टी की टीम 29.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी । बाजपट्टी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रौशन ने 55 रन और पवन ने 21 रनों का योगदान दिया । डीसीसी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए उत्सव ने 4,प्रियांशु 3 तथा सचिन और किशन ने 1-1 विकेट प्राप्त किया ।
वही इस मैच को डीसीसी की टीम ने 135 रनों से जीत लिया । इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीसीसी के साहब अली को दिया गया । इस मैच के स्कोरर अंकेश कुमार अंपायर चंदन तथा राजू राउत मौजूद थे । कल का मैच जो कि गुरुकुल बनाम संतजोसेफ के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment