Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग मे निशांत ने घातक गेंदबाजी से गुरुकुल डिग्री कॉलेज विजयी

सीतामढ़ी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है। मैच का उद्घाटन गुरुकुल डिग्री के पंकज रमन के द्वारा किया गया ।

आज का छठा मैच गुरुकुल डिग्री कॉलेज बनाम संतजोसेफ के बीच खेला गया । गुरुकुल ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । बल्लेबाजी करते हुए 31.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 229 रनों का लक्ष्य रखा गुरुकुल की तरफ से आदित्य राज 28,सत्यम राज 46,निशांत सिंह 45 तथा हर्षित ने 44 रनों का योगदान दिया । संतजोसेफ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अक्षय ने 4 आदित्य और अमृत ने 2-2 विकेट लिए ।

वही जवाब में उतरी संतजोसेफ की टीम 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 64 रन ही बना सकी । गुरुकुल की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए उज्ज्वल ने 12 और अक्षय ने 13 रनों का योगदान दिया । गुरुकुल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान निशांत ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिया । वही आदित्य और हर्षित ने 2-2 विकेट प्राप्त किया । वही इस मैच को गुरुकुल की टीम ने 164 रनों से जीत लिया ।

इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार गुरुकुल के निशांत को दिया गया । इस मैच के स्कोरर अंकेश कुमार अंपायर चंदन तथा राजू राउत मौजूद थे । कल का मैच जो कि रीगा बनाम सोनबरसा के बीच खेला जाएगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग : फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, उमगांव ने श्रीराम एकेडमी को 4 विकेट से पराजित किया

Next post

भोजपुर जिला क्रिकेट के सीनियर डिवीजन में स्टूडेंट इलेवन ग्रीन एवं जूनियर डिवीजन में राइजिंग स्टार विजयी

Post Comment