Loading Now
×

सीए अनुज कुमार मैत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट मे भागलपुर जीता

खगड़िया : सीए अनुज कुमार मैत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का आज दूसरा मैच आयोजित किया गया।कृषि बाजार समिति के खेल मैदान में आज के दूसरा मैच श्रीमति प्रियदर्शना सिंह जिला परिषद क्षेत्र सं. 07 के कर कमलों के द्वारा उद्धाटन किया गया ।

आज का मैच भागलपुर बनाम समस्तीपुर के बीच खेला गया । भागलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया भागलपुर टीम पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रनों का लक्ष्य दिया।

समस्तीपुर टीम लक्ष्य का पीछा करते हुये 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन ही बन सकी इस प्रकार भागलपुर टीम ने 65 रनों से जीत हासिल की । आज के *मैन ऑफ द मैच गौतम* रहे। माँ सुशीला ब्यूटी पार्लर, गौशाल रोड सन्हौली की ओर से 1100रू नगद पुरूस्कार राहुल के द्वारा दिया गया।

भागलपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुये गौतम ने 22 गेंदों पर 41रनों बनाये एवं रेहान ने 18 गेंदों में 33 रनों का योगदान दिया एवं गौरव ने 26 गेंदों पर 21 रनों का योगदान दिये एवं संतोष राणा नें 9 गेंदों पर 18 रनों का योगदान दिया एवं राज जूनियर ने नाबाद 19 गेंदों में 15 रनों योगदान दिये और सिमरन ने 7 गेदों में 10 रनों का योगदान दिये।समस्तीपुर टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुये मो. कमरान ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिये एवं अभिषेक ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिये और रवि ने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिये।

समस्तीपुर टीम की ओर बल्लेबाजी करते के.डी. राणा ने 30 गेंद पर 52 रनों योगदान दिये एवं अंकित ने नाबाद 06गेंदों पर 10का योगदान दिये और चंदन ने 21 गेंदों पर 10 रनों का योगदान दिये। भागलपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुये संतोष राणा ने 3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिये एवं राज जूनियर ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिये एवं गौतम ने 4 ओवर में 15 देकर 2 विकेट लिये एवं राज सीनियर ने 3 ओवर 24 रन देकर 2 विकेट लिये और रिॠ ने 3 ओवर में 14 देकर 1 विकेट लिये ।

आज के निर्णायक बिनोद झा और रवीश राजा थे। स्कोरर- वैभव विशाल और सावन उद्घोषक- सुमित कुमार बाबा, मानवेंद्र, रवि कुमार और रोहित सिन्हा।

मुख्य अतिथि प्रियदर्शना सिंह, राकेश सिंह, दीपक सेंगर, किशन कश्यप, अजय, रोहन, शशिकांत, दीपक, मोलन, विकाश और नमनदीप सेंगर और अन्य लोग हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

कल का मैच खगड़िया बनाम मुंगेर के बीच खेला जायेगा सुबह 11:00 बजे से।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment