Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट में डीसीसी की टीम ने 137 रनों से जीत लिया

सीतामढ़ी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है ।

आज का मैच डीसीसी बनाम एम जे वाई एस के बीच खेला गया । डीसीसी ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । बल्लेबाजी करते हुए 34.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 220 रनों का लक्ष्य रखा डीसीसी की तरफ से शिवानंद सचिन ने 91,प्रफुल्ल 26,अंकेश और सुंदरम ने 15-15 रनों का योगदान दिया । एम जे वाई एस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गौतम,शान और अंशु ने 2-2 तथा रितेश रोहित ने 3 विकेट लिए ।

वही जवाब में उतरी एम जे वाई एस की टीम 21.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 81 रन ही बना सकी ।एम जे वाई एस की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवम् ने 18 और सिद्धार्थ ने 29 रनों का योगदान दिया । डीसीसी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकेश,प्रियांशु तथा बिट्टू ने 2-2 विकेट प्राप्त किया । वही इस मैच को डीसीसी की टीम ने 137 रनों से जीत लिया ।

इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीसीसी के शिवानंद सचिन को दिया गया । इस मैच के स्कोरर वैभव अंपायर चंदन तथा ओम आर्यन मौजूद थे । कल का मैच जो कि रीगा बनाम पुपरी के बीच खेला जाएगा ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment