Loading Now
×

द्वितीय मोहम्मद मुस्तफा भोला जी मेमोरियल t20 क्रिकेट मे भोला जी फाउंडेशन 11जीता

बेतिया : द्वितीय मोहम्मद मुस्तफा भोला जी मेमोरियल t20 टूर्नामेंट का आज छठा मैच भोला जी फाउंडेशन 11 बेतिया बनाम मुजफ्फरपुर डायमंड के बीच खेला गया जिसमें भोला जी 11 फाउंडेशन बेतिया ने मुजफ्फरपुर डायमंड को 7 विकेट से पराजित किया।

आज के हमारे मुख्य अतिथि एल-बी-रावत रहे जो बेतिया रेलवे स्टेशन अधीक्षक है। मुजफ्फरपुर डायमंड के कप्तान ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया निर्धारित 20 ओवरों में उनकी टीम मात्र 89 रन पर ऑल आउट हो गई मुजफ्फरपुर के तरफ से उनके कप्तान आशीष ने 25 रन नाबाद 32 गेंद में बनाएं और कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़ों को पर नहीं कर पाए।

भोला जी फाउंडेशन 11 बेतिया के तरफ से राकेश कुमार पटेल जो इस टीम के कप्तान है उन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट अर्जित किया फजल शाह 4 ओवर में 18 रन 3 विकेट प्रभात को दो विकेट,आयुष और आफताब को एक-एक सफलता अर्जित हुई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोला जी फाउंडेशन 11 बेतिया की शुरुआत काफी अच्छी रही उनके सलामी बल्लेबाज आयुष और शिबलू के बीच 68 रनों की साझेदारी पहले विकेट के लिए हुई और इस मैच को एक तरफ से कर दिया शिबलू जिन्होंने 31 रन 27 गेंद में बनाएं आयुष 19 रन 25 गेंद में फजल शाह ने 17 रन 10 गेंद में बना कर नाबाद रहे और अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

आज का मैन ऑफ द मैच हमारे मुख्य अतिथि एल-बी-रावत के द्वारा राकेश कुमार पटेल को दिया गया जिन्होंने चार ओवर में तीन विकेट अर्जित की अंपायर की भूमिका में बदरुल जमा और वेद प्रकाश रहे कॉमेंटेटर की भूमिका में मोहम्मद शहाबुद्दीन, राशिद एकबालऔर पीयूष कुमार रहे और स्कोर की भूमिका में बिलाल सा और पीयूष कुमार रहे। कल का शानदार पहला सेमीफाइनल मुकाबला गोपालगंज बनाम पूर्वी चंपारण मोतिहारी के बीच खेला जाएगा सुबह 11:30 बजे बड़ा रमना मोनार्क के ग्राउंड पर।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment