रणजी ट्रॉफी: दूसरी पारी में भी UP के खिलाफ आयुष का प्रदर्शन जारी.
पटना 25 जनवरी 2025: मोईन उल हक़ स्टेडियम पटना में चल रहे रणजी ट्रॉफी फर्स्ट क्लास मैच में बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी के लिए 86 ओवर में 248 रन बनाए।
वहीं जवाब में खेलने उतरी UP की टीम ने पहली पारी के लिए 121.3 ओवर में 2 विकेट पर 603 रन बना कर बिहार को दूसरी पारी खेलने के लिए आमंत्रित कर दिया। इस स्कोर के साथ UP के पास 355 रनों की बढ़त हासिल हुई। तीसरे दिन की खेल समाप्ति तक बिहार ने 57 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन बना लिया है। चौथे दिन बिहार के सामने 255 रनों का लक्ष्य है।

*बिहार की पहली पारी*
आयुष लोहारूका ने 227 गेंदों में 1 छक्के और 13 चौकों की मदद से बेहतरीन 101 रन बनाए, इसके बाद अन्य खिलाड़ी सरमन नोगरोध ने 44 रन और सचिन कुमार ने 38 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। नवाज़ ने अंत में नाबाद 14 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। और पहली पारी के स्कोर को 248 तक पहुंचाया।

*बिहार की दूसरी पारी में बल्लेबाजी :* बाबुल कुमार 38 रन, सरमन निगरोध 28 रन, जितिन 1 रन, एस गनी 7 रन, प्रताप 0 रन, बना कर आउट हो गए। आयुष लोहारूका 28 रन और सचिन कुमार सिंह 23 रन बनाकर पिच पर टिके हुए हैं।
*बिहार की पहली पारी में गेंदबाजी*
बिहार के गेंदबाजों ने अपनी पूरी कोशिश की जिसमें नवाज़ और हिमांशु सिंह ने 1-1 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
*उत्तर प्रदेश की पहली पारी*
उत्तर प्रदेश ने पहली पारी के लिए 121.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 603 रन बना लिया है। अभिषेक गोस्वामी 198 रन, माधव कौशिक 63 रन और नाबाद रहते हुए कप्तान आर्यन जुरेल 200 रन और करण शर्मा ने नाबाद 118 रन बनाया।l
*उतर प्रदेश की गेन्दबाजी :*
पहली पारी के लिए शिवम मावी 4 विकेट, विजय कुमार और शिवम शर्मा 2-2 विकेट, सौरभ कुमार और करण शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाया। वहीं दूसरी पारी के लिए सौरभ कुमार और शिवम शर्मा को तीसरे दिन की खेल समाप्ति तक 2-2 विकेट मिला।
खिलाड़ियों की मानें तो जैसे-जैसे दिन बदलता गया वैसे-वैसे पिच में बदलाव देखने को मिला। पहली पारी के लिए पिच की इस्थिति गेन्दबाजी की अनुकूल रही जिसका फायदा उतर प्रदेश की टीम को भरपूर मिला। उसके बाद लगातार पिच की इस्थिति में बदलाव होता गया और धीरे धीरे पिच बल्लेबाजी के अनुकूल हुई तो UP टीम के बल्लेबाजों ने जमकर इसका लाभ उठाया और अपनी टीम के स्कोर को 603 रन तक लेकर गए। अब बिहार की टीम इस मैच में वापसी के लिए कड़ा संघर्ष कर रही है, जिससे नतीजे को अपने अनुकूल बनाया जा सके। तीसरे दिन की खेल समाप्ति तक बिहार के लिए 255 रनों का लक्ष्य है और अब सिर्फ चौथे दिन का खेल बचा है जो बिहार के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा।



Post Comment