Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में पुपरी ने सीसी ने रीगा सीसी को हराया

सीतामढ़ी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है।

आज का मैच रीगा बनाम पुपरी के बीच खेला गया । पुपरी ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । रीगा क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रनों का लक्ष्य रखा । रीगा की तरफ से ओम आर्यन ने 62,मुकेश शर्मा ने 67 तथा सुजीत ने 24 और मृत्युंजय ने 23 रनों का योगदान दिया । पुपरी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विकेट,फरहान,राहुल, नायाब,और सुनील को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ ।

वही जवाब में उतरी पुपरी की टीम ने 27 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी । पुपरी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए नेहाल ने 33 और विवेक ने 44 रनों का योगदान दिया । की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राजेश ने 3 तथा कौशल ने 2 और,राहुल,विपुल ने 1-1 विकेट प्राप्त किया । वही इस मैच को रीगा ने 86 रनों से जीत लिया ।

इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार रीगा के मुकेश को दिया गया । इस मैच के स्कोरर अंकेश कुमार अंपायर विक्रम तथा विजयेंद्र भूषण मौजूद थे । 27/01/25 को सुरसंड बनाम संतजोसेफ के बीच खेला जाएगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment