Loading Now
×

खेलबिहार न्यूज़ का हुआ बड़ा असर,कुमार श्रेय के मदद करेगा यह एकेडमी,देखे

Khelbihar.com

पटना: खेलबिहार. कॉम के न्यूज़ चलाने का हुआ बड़ा असर,दरसल 8 अक्टूबर को खेलबिहार न्यूज़ ने बिहार अंडर-16 टीम में कुमार श्रेय के चयन नही किये जाने पर उसकी माँ के दर्द को खेलबिहार ने छापा था जिसको लेकर एक एकेडमी ने मदद करने की बात कही है।।

पठान क्रिकेट एकेडमी के निर्देशक उज्वल सिंह ने खेलबिहार.कॉम द्वारा चलए गए कुमार श्रेय के ख़बर को खेलबिहार.कॉम फ़ेसबुक पेज पर पढ़ा उसके बाद उन्होंने कहा कि मैं कुमार श्रेय का चयन अंडर-16 टीम में तो नही करबा सकता हु लेकिन मैं हर संभव आर्थिक मदद और एक अच्छे क्रिकेटर बनने में जरूर मदद करूँगा।।

उज्वल सिंह ने यह बात श्रेय के पिता से की और खेलबिहार को बताया है कि कुमार श्रेय को अपनी academy मे ट्रेनिंग देने के लिए हर सम्भव अर्थिक मदद् करने की मैने बात कही है श्रेय के पिता खुश है इस बात से।

खेल बिहार का धन्यवाद की एक खिलाडी की मदद हो गयी अपके मध्यम से। शायद उसे और बेहतर खिलाडी बनाने मे हम कुछ योगदान कर सके ।

खेलबिहार. कॉम न्यूज़ का मक़सद ही है कि हर ख़िलाडी,हर खेल,खेल ग्रामीण स्तर हो या राज्यस्तरीय,सभी की ख़बर को कॉवेरज करना और ऑनलाइन ख़बर लोगो तक पहुँचाना।
खेल की खबरो को सबसे पहले देखने के लिए लाइक करे हमारे फ़ेसबुक पेज-khelbihar.com

0 comments

comments user
Pravin raj

इस खिलाड़ी का साथ देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद

Post Comment