स्पोर्टिंग एफसी रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के फाइनल में
पटना, 29 जनवरी। स्पोर्टिंग एफसी ने रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल में इसका मुकाबला पटना एकेडमी से होगा। फाइनल 2 फरवरी को खेला जायेगा।
स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में चल रही इस लीग के दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्टिंग एफसी ने स्टडी एंड स्पोट्र्स एफसी को टाई ब्रेकर में 5-4 से हराया। निर्धारित समय तक मुाबला 0-0 की बराबरी पर था। अतिरिक्त समय (70+6वें मिनट) में पहले स्पोर्टिंग एफसी के देवेंद्र किश्कू के गोल से 1-0 की बढ़त ले ली। दूसरे अतिरिक्त समय खत्म होने की थोड़ी देर पहले स्टडी एंड स्पोटर्स ने क्षितीज प्रकाश द्वारा किये गए गोल की मदद से मैच में बराबरी कर ली। परिणाम के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया जिसमें स्पोर्टिंग एफसी ने जीत हासिल की।

टाई ब्रेकर में स्पोर्टिंग एफसी की ओर से गणेश हेम्ब्रम, आशीष मरांडी, राजेश मरांडी और मोहन किश्कू ने गोल किया। सोनू रंजन और मोहम्मद शरफराजुद्दीन गोल करने से चूक गए।
स्टडी एंड स्पोट्र्स की ओर से क्षितीज प्रकाश, गौतम कुमार सिंह, अंकित कुमार ने गोल दागे। रवि कुमार, आशीष रंजन और सुमित कुमार गेंद को गोलपोस्ट में नहीं पहुंचा पाये। स्पोर्टिंग एफसी के मोहम्मद सकलैन और स्टडी एंड स्पोट्र्स के सुमित कुमार को पीला कार्ड दिखाया गया। विजेता टीम के आशीष मरांडी अधिवक्ता प्रांजल सिंह ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। मैच के रेफरी अमरजीत कुमार, शुभम कुमार शर्मा, सुनील कुमार और हरेंद्र प्रसाद यादव थे।



Post Comment