ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग: एम जे के सुगौली 5 विकेट से विजयी
ईस्ट चम्पारण : डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) के तत्वावधान में चल रहे स्व. प्रदीप नंदन शर्मा स्मृति जिला क्रिकेट लीग ए डिवीजन ग्रुप-बी के मैच में एम जे के सुगौली ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी को 5 विकेट से हरा दिया।
इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राउंड-3 पर हुए मैच में टॉस जितने के बाद पहले बल्लेबाज करते हुए क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी ने अब्दुल व केशव के 25-25 रन की पारी के बदौलत 141/7(30) स्कोर खड़ा किया। एम जे के सुगौली के गेंदबाज इमरान ने 3 विकेट व अनमोल ने 2 विकेट लिए।

जवाब में एम जे के सुगौली की टीम इमरान के 75 रन व अनमोल की 39 रन की पारी के बदौलत 144/5(19.4) के स्कोर बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी के गेंदबाज सचिन ने 3 विकेट व इरफान ने 2 विकेट लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एम जे के सुगौली के खिलाड़ी इमरान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी. के. स्पोर्ट्स के सौजन्य से सचिव रवि राज द्वारा दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में शत्रुधन कुमार व कुमार राज रहे वही स्कोरर व कन्वेनर क्रमशः हरिओम कुमार व अभिषेक कुमार छोटू रहे।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि ग्राउंड-2 पर हवाईअड्डा क्रिकेट क्लब व चम्पारण क्रिकेट क्लब तथा ग्राउंड-3 पर रक्सौल क्रिकेट क्लब व राजाबाजार क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला जाएगा।
मौके पर बीसीए गवरनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र कुमार सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु,संत कुमार,रवि चुटुन,रामप्रकाश सिन्हा इत्यादि की उपस्थिति रही।



Post Comment