Loading Now
×

बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग : मटिहानी नगर सीसी ने तेघड़ा सीसी को 7 विकेट से हराया 

बेगूसराय:  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में मुकाबला मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब और तेघड़ा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

जिसमें तेघड़ा क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करनी उतरी तेघड़ा क्रिकेट क्लब की टीम ने 33ओवर में 10 विकेट पर 149 रन बनाए तेघड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से हैपी 30 रन और सीमन 27 रन बनाए मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से प्रेम कांत 3 और ऋषि तथा संजीत 2-2 विकेट प्राप्त किए

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब ने 24ओवर में 3विकेट पर 150 रन बनाए मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से आशीष ब्राह्मण 75 रन तथा संजीत ने 32 रन बनाए तेघड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से आयुष तथा मिस्टर सिंह ने 1-1 विकेट प्राप्त किए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संजीत को दिया गया।.

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार संयुक्त सचिव बंटी कुमार कोषाध्यक्ष निगम कुमारी शाहिद अख्तर,रामकुमार, विश्वजीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment