बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में बछवारा ने साहेबपुर कमाल को 4 विकेट से हराया।
बेगूसराय : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का मुकाबला ग्रीन पार्क उलाव में साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब और बछवारा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
जिसमें साहेबपुर कमाल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी साहेबपुर कमाल की टीम 28 ओवर में 10 विकेट खोकर 139 रन बनाए साहेबपुर कमाल की ओर से शुभ ने 56 रन और हिमांशु 20 रन बनाए बछवारा क्रिकेट क्लब की ओर से नवनीत राय ने 5 विकेट तथा हामिद अख्तर ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी बछवारा क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 143 रन बनाए लक्ष्य को हासिल कर लिया बछवारा क्रिकेट क्लब की ओर से नवनीत राय ने 36 रन तथा ज्ञानोदय ने 32 रन बनाए वहीं पर साहेबपुर कमाल की ओर से सुधांशु ने 2 विकेट और हिमांशु ने 2 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नवनीत राय को दिया गया मैच के मुख्य अंपायर के रूप में मो शाहिद अख्तर और विश्वजीत थे स्कोरर के रूप में रामकुमार थे।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार संयुक्त सचिव बंटी कुमार कोषाध्यक्ष निगम कुमारी शाहिद अख्तर,रामकुमार, विश्वजीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।



Post Comment