सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में मेजरगंज 72 रनों से जीता
सीतामढ़ी: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है ।
मेजरगंज ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 193 रनों का लक्ष्य रखा। वही मोहित 32,रविशंकर 27 तथा शुभम राज ने 24 रनों का योगदान दिया । पुपरी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित और विवेक ने 2-2 विकेट लिया तथा सुनील बूबना,शुभम,अनिकेत और हामिद ने 1-1 विकेट लिए ।

वही जवाब में उतरी पुपरी की टीम 31 ओवर में सभी विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी । पुपरी के बल्लेबाज साहिल ने 29,नेहाल ने 26 तथा विवेक ने 20 रनों का योगदान दिया । मेजरगंज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सौरव और शुभम ने 3-3 विकेट,अखिलेश 2 तथा विपिन और गौरव ने 1-1 विकेट प्राप्त किया । वही इस मैच को मेजरगंज ने 72 रनों से जीत लिया ।
इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार मेजरगंज के शुभम को दिया गया । इस मैच के स्कोरर नंदनी तथा अंपायर अंकेश झा और राजू राऊत मौजूद थे । वही 7/02/25 को पहला क्वार्टर फाइनल मैच जो कि डी सी ए बनाम संतजोसेफ के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment