Loading Now
×

कैमूर जिला सीनियर क्रिकेट लीग में कैमूर सी सी ने प्लेयर्स सीए को हराया। 

कैमूर:  जिला सीनियर क्रिकेट लीग का छठवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में प्लेयर्स क्रिकेट एकेडमी और कैमूर सी.सी के बीच खेला गया।जिसमें कैमूर सी सी ने प्लेयर्स क्रिकेट एकेडमी को आसान मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया।

सुबह प्लेयर्स सी ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए प्लेयर्स के बैटर अच्छी शुरुआत के बाद कैमूर सी सी के गेंदबाजी के समक्ष लचर प्रदर्शन करते हुए 26.2 ओवरों में ही सभी विकेट गंवाकर मात्र 97 रन ही बना पाए जिसमें विवेक चौधरी ने 36 रन, कुमार अभिजीत ने 19 रन और सुमित कुमार व रवि सिंह ने 11-11 रन की पारी खेली शेष बैटर दहाई की रन संख्या भी पार नहीं कर पाये। कैमूर सी सी की ओर गेंदबाजी में सौरव कुमार ने 4 विकेट, सोनू साह 3 विकेट, आशिफ अहमद 2 विकेट और विकास यादव ने 1 विकेट हासिल किया।

कैमूर सी सी की टीम 98 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए चौदहवें ओवर में मात्र 4 विकेट खोकर 101 रन बनाकर मैच जीत लिया जिसमें मयंक राज ने 40 रन ,चित्रसेन ने 30 रन और नीरज याद‌व ने 15 रन बनाए। प्लेयर्स सी.ए की ओर से गेंदबाजी में कुमार अभीजित और विवेक चौधरी ने 2-2 विकेट अपने नाम किया।सौरव कुमार को शानदार गेंदबाजी 4 विकेट के लिए।

मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी जिला के पुर्व खिलाड़ी सद्दाम हुसैन ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग उत्सव आनंद व अनुभव सिंह तथा स्कोरिंग विकास पटेल ने कियाशुक्रवार अवकाश का दिन है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment