Loading Now
×

जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में श्री राम क्रिकेट क्लब विजयी

जहानाबाद : सीनियर डिस्ट्रिक  क्रिकेट लीग में आज का मैच श्री राम क्रिकेट क्लब और  साईं क्रिकेट क्लब के बीच  खेला गया। श्री राम क्रिकेट क्लब  के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले  बैटिंग करते हुए  30  ओवर में  4  विकेट खोकर 198  रन बनाए।

जिसमें  ने आयुष पटेल ने शानदार 58 रनों की  शानदार पारी खेला और अजीत कुमार ने 41 रन,  कुमार  श्रेय 20 रनों की पारी खेला।साईं क्लब की ओर से राजू यादव  ने  2  विकेट  हासिल किया और चितरंजन ने एक विकेट हासिल किया।

जवाब में रनों की पीछा करने उतरी  साईं की टीम 30 ओवर  में  164  रन ही बना पाई  6 विकेट के नुकसान पे साईं क्लब के तरफ से अंकुल 31 रनों की कुमार शुभम ने 29 रनों कप्तान राजू यादव ने भी 31 रनों की पारी खेली।

श्री राम क्रिकेट क्लब की योर से कुमार श्रेय ने दो विकेट प्रिंस , रौशन और आयुष पटेल ने एक एक विकेट हासिल किया।आयुष पटेल के बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए उन्हें  मैन ऑफ दी मैच चुना  गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment